Skip to main content

Featured Post

Phone heats up quickly then do this : अगर फोन जल्दी गर्म होता है तो ये काम करें

Phone garam hone par kya kare - फोन गर्म होने पर क्या करें ?

Top 5 LED Smart TV under 20000 in India - 20000 रुपये से कम कीमत में आने वाले स्मार्ट टीवी

20000 rupay se kam kimat ki Top 5 Smart TV : Top 5 Smart TV jinki kimat 20000 se kam hai



समय जैसे जैसे बदल रहा है, इंसान की जरुरत और आवश्यकता भी वैसे वैसे बदल रही है। कुछ समय पहले तक CRT (कैथोड़ रे ट्यूब) वाली भारी भरकम टीवी आती थीं जो वजन में बहुत भारी होने के साथ साथ केवल टेलीवीजन का काम करती थीं। परन्तु अब ऐसी टीवी आने लगे हैं जो वजन में बहुत हल्की होने के साथ साथ पतली, दीवार पर टंगने वाली और साथ ही साथ इन टीवी में इंटरनेट का भी मज़ा लिया जा सकता है। इन टीवी को आप अपने मोबाइल से भी कंट्रोल कर सकते हैं साथ ही साथ जो आप मोबाइल की छोटी स्क्रीन में देख रहे हैं उसे वाई फाई की मदद से टीवी की बडी स्क्रीन पर भी देख सकते हैं। इन टीवी को स्मार्ट टीवी नाम से भी जाना जाता है। आज कुछ ऐसी ही स्मार्ट टीवी के बारे में बता करेंगे जिनकी कीमत 20000 रुपये से कम है। तो चलिये जानते हैं इन स्मार्ट टीवी के बारे में।

(1) Motorola HD Ready LED Smart Android TV with Wireless Gamepad (32 inch) :


Motorola HD Ready LED Smart Android TV

यह मोटोरोला का शानदार स्मार्ट टीवी है जो 32 इंच की आईपीएस स्क्रीन सुपर ब्राइट पैनल में आता है। इस एलईडी टीवी में 20 वॉट के स्पीकर इनबिल्ड है जो डॉल्बी ऑडियो के साथ आते हैं जिनकी आवाज की क्वालिटी और ऑडियो एक अलग एक्पीरेयंस देता है। यह टीवी एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है जिसमें 1 जीबी की रैम और 8 जीबी की इंटर्नल मैमोरी का सपोर्ट देखने को मिलता है। साथ ही साथ इस स्मार्ट टीवी के साथ वायरलैस गेम पैड भी फ्री मे मिलता है। इसमें ब्लूट्थ और इनफ्रारेड का कोम्बी रिमोट सपोर्ट, गूगल असिस्टेंट, नेटफ्लिक्स और बहुत सी खूबियाँ देखने को मिलती हैं।

कीमत : 13,999/- रुपये

(2) Mi Android LED Smart TV 4A Pro :


Mi 4A Pro LED TV

यह स्मार्ट टीवी शाओमी की बहुत ही फेमस स्मार्ट टीवी है जो 32 इंच की अल्ट्रा ब्राइट एचडी रेडी डिस्प्ले के साथ आती है। यह गूगल असिस्टेंट को सपोर्ट करती है साथ ही इसमें 20 वॉट के स्टीरियो स्पीकर दिये गये हैं। इस स्मार्टटीवी में क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी की रैम और 8 जीबी की इंटर्नल मैमोरी दी गयी है। 

कीमत : 12,499/- रुपये

(3) Samsung Series 4 LED Smart TV :


Samsung Series 4 LED Smart TV

सैमसंग की यह स्मार्ट टीवी क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ आती है जिसमें 1.25 जीबी की रैम का सपोर्ट मिलता है। यह टाइज़न ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, हॉटस्टार जैसी एप्लीकेशन की सपोर्ट मिलता है। इस टीवी में 10 वॉट के स्पीकर मिलते हैं जो स्टीरियो साउण्ड के साथ आते हैं।  

कीमत : 13,999/- रुपये

(4) LG All-in-One LED Smart TV 2019 Edition : 


LG All-in-One LED Smart TV 2019 Edition

32 इंच का एलजी कंपनी का यह स्मार्ट टीवी क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ आता है जिसकी आईपीएस स्क्रीन पतले बैजल के साथ अटैच रहती है। इस टीवी में आप मल्टी टास्किंग भी कर सकते हैं। यह क्वाड कोर प्रोसेसर जिसमें 1 जीबी की रैम और 4 जीबी की इंटर्नल मैमोरी के साथ आता है जिसमें वेब ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलता है। इस स्मार्ट टीवी में 10 वॉट के स्पीकर मिलते हैं जो डीटीएस वर्चुअल एक्स साउण्ड के साथ आते हैं।

कीमत : 13,999/- रुपये


(5) VU Pixelight Ultra HD (4K) LED Smart TV :


 VU Pixelight Ultra HD LED Smart TV

यह स्मार्ट टीवी एक अल्ट्रा एचडी 4 के एलईडी स्मार्ट टीवी है जो हाई कन्ट्रास्ट पिक्चर क्वालिटी के साथ आती है। इस टीवी में डिजिटल एमपीईजी न्वाइस रिडक्शन, सिनेमा डे और नाइट मोड के साथ आता है। इसमें डुअल कोर प्रोसेसर, 1 जीबी की रैम और 4 जीबी की इंटर्नल मैमोरी के साथ आता है जो लाइनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इसमें 20 वॉट के स्पीकर दिये गये हैं जो डीटीएस ट्रूबास, ट्रूसराउण्ड और क्लियरिटी साउण्ड के साथ आता है।

कीमत : 19,999/- रुपये


अस्वीकरण : इसकी कोई गारंटी नहीं है कि इस पेज पर दी गई सभी जानकारियाँ 100% सत्य हों।

Comments

Popular posts from this blog

Phone heats up quickly then do this : अगर फोन जल्दी गर्म होता है तो ये काम करें

Phone garam hone par kya kare - फोन गर्म होने पर क्या करें ?

Happy New Year 2022 : Images, Wishes, Pics, Messages, Quotes, WhatsApp and Facebook Status

Happy New Year 2022 - हैप्पी न्यू ईयर 2022 - Happy New Year 2022 Whatsapp Status - Happy New Year 2022 Facebook Status     अगर आप इस नये साल की शुरुआत में अपनों को शुभकामनायें या कोई मैसेज देना चाहते हैं तो यहाँ Happy New Year 2022 के लिये आपके लिये Techarhindi कुछ New Year Whatsapp Status, New Year Facebook Massage, New Year Images, New Year Wishes लेकर आयें हैं जिनकों आप अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों, मिलने जुलने वाले आदि को भेजकर, न्यू ईयर 2022 की शुभकामनायें दे सकते हैं।

Top 5 Free Video Editing Software - टॉप 5 फ्री वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर

इन फ्री वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर की सहायता से आसानी से ए़डिट करिये अपनी वीडियो - Free Video Editing Software for YouTuber   ये सॉफ्टवेयर पूरी तरह से फ्री हैं इसका प्रयोग करने के लिये आपको कोई पैसा खर्च करने की आवश्यकता नहीं हैं। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगे तो हमें Facebook , Instagram , Twitter , Pinterest , Tumblr और साथ ही साथ Techarhindi Website पर फॉलो करना न भूलें।